Trending

सोने का भाव आज का 26 फरवरी 2026 फिर गिरे रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

सोने का भाव आज का 26 फरवरी 2026 फिर गिरे रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बढ़ती है तो कभी घटती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 February 2026 : सोने की कीमतों में उलटफेर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव 0.3% गिरकर यानी 476 रुपये घटकर 1,60,669 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 161145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में लगातार पांच कारोबारी दिनों से सोने की कीमतों में तेजी जारी है। 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया।

Gold Price Today in India : पिछले दिन में यह 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना घटकर 1,61,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi) कैरेट के हिसाब से शुद्धता सुबह के रेट दोपहर के रेट शाम के रेट

  • सोना 24 कैरेट 159008 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट 158371 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट 145651 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट 119256 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट 93020 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

(Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम) शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)

दिल्ली ₹161830 ₹148350 ₹121410
मुंबई ₹161680 ₹148200 ₹121260
कोलकाता ₹161680 ₹148200 ₹121260
चेन्नई ₹162770 ₹149200 ₹127650
पटना ₹161730 ₹148250 ₹121310
लखनऊ ₹161830 ₹148350 ₹121410
मेरठ ₹161830 ₹148350 ₹121410
अयोध्या ₹161830 ₹148350 ₹121410
कानपुर ₹161830 ₹148350 ₹121410
गाजियाबाद ₹161830 ₹148350 ₹121410
नोएडा ₹161830 ₹148350 ₹121410
गुरुग्राम ₹161830 ₹148350 ₹121410
चंडीगढ़ ₹161830 ₹148350 ₹121410
जयपुर ₹161830 ₹148350 ₹121410
लुधियाना ₹161830 ₹148350 ₹121410
गुवाहाटी ₹161680 ₹148200 ₹121260
इंदौर ₹161730 ₹148250 ₹121310
अहमदाबाद ₹161730 ₹148250 ₹121310
सूरत ₹161730 ₹148250 ₹121310
वडोदरा ₹161730 ₹148250 ₹121310
नागपुर ₹161680 ₹148200 ₹121260
नासिक ₹161710 ₹148230 ₹121290
पुणे ₹161680 ₹148200 ₹121260
बैंगलोर ₹161680 ₹148200 ₹121260
भुवनेश्वर ₹161680 ₹148200 ₹121260
कटक ₹161680 ₹148200 ₹121260
केरल ₹161680 ₹148200 ₹121260
रायपुर ₹161680 ₹148200 ₹121260
हैदराबाद ₹161680 ₹148200 ₹121260

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

Gold Price Today in India : मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की खरीदारी जारी रहने से बुधवार को अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में लगातार 5वें कारोबारी दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले दिन में यह 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन सोने के वायदा भाव

हाजिर मांग में तेजी से वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 1,322 रुपये बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,322 रुपये या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। इसमें 1,671 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए ऑर्डर के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव में 0.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 5,194.01 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर लगातार अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी का धन प्रवाह बना रहा, जिससे बुधवार को सोने में मामूली बढ़त बनी रही। उन्होंने कहा कि शुल्क से जुड़ी मौजूदा अनिश्चितता, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ज्यादा शुल्क लगाने की नई धमकियों ने वित्तीय बाजार को किनारे पर रखा है और सोने जैसे सुरक्षात्मक आस्तियों

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button