Trending

Rail Kaushal Vikas Yojana Registration रेल कौशल विकास योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

Rail Kaushal Vikas Yojana Registration : रेल कौशल विकास योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

Rail Kaushal Vikas Yojana Registration : वर्तमान समय में हर व्यक्ति को अच्छी नौकरी प्राप्त करने के लिए अपने कौशल को विकसित करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में बहुत बार युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उचित जगह पर नौकरी प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं।

इसके अलावा आमतौर पर यह भी देखा जाता है कि युवाओं को शिक्षा के आधार पर कोई अच्छा रोजगार नहीं मिलता है। तो इसके कारण बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। इसलिए हमारी केंद्र सरकार की तरफ से रेल कौशल विकास योजना को लाया गया है।

योजना के माध्यम से युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। तो युवा अपना कौशल विकसित करने के बाद अच्छी कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं या फिर अपना स्वरोजगार भी कर सकते हैं। यदि आपको रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है तो आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन 2026 (Rail Kaushal Vikas Yojana Registration )

Rail Kaushal Vikas Yojana Registration :देश की सरकार की तरफ से रेल कौशल विकास योजना को बेरोजगार युवाओं के लिए लाया गया है। योजना के तहत युवाओं को 18 तरह के भिन्न-भिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण बिल्कुल फ्री में दिया जाता है। यह योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रारंभ की गई है।

तो जो भी युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन जमा करते हैं तो इन सबको निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। ‌इसके अलावा प्रशिक्षण के पश्चात युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। तो इस प्रमाण पत्र का उपयोग करके आप अपना खुद का काम आरंभ करने योग्य बनते हैं और अगर चाहें तो आप किसी कंपनी में नौकरी भी कर सकते हैं।

सभी युवाओं को इस योजना के तहत इनके ट्रेड के अनुसार प्रशिक्षण मिलता है। तो इस प्रकार से 100 घंटे का प्रशिक्षण रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से लाभार्थियों को मिलता है।

रेल कौशल विकास योजना के लाभ (Rail Kaushal Vikas Yojana Benefits)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रेल कौशल विकास योजना के बहुत सारे फायदे आप सभी युवाओं और छात्रों को मिल सकते हैं जैसे:-

  • विभिन्न प्रकार के ट्रेड में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • छात्र अथवा युवा अपनी पसंद के किसी एक ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
  • जब कोर्स समाप्त हो जाता है तो युवाओं को एक प्रमाण पत्र भी मिलता है।
  • पाठ्यक्रम के प्रमाण पत्र के जरिए से युवा नौकरी प्राप्त कर सकते हैं या अपना खुद का व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं।
  • जो युवा आर्थिक तौर पर कमजोर है इन सबको कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का मुफ्त में मौका मिलता है।
  • छात्र और युवाओं को यह अनुभव होता है कि कैसे औद्योगिक क्षेत्र में सही प्रकार से काम किया जा सकता है।

रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Rail Kaushal Vikas Yojana Registration)

Rail Kaushal Vikas Yojana Registration :रेल कौशल विकास योजना के पंजीकरण हेतु जो पात्रता रखी गई है इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है:-

  • रेल कौशल विकास योजना पंजीकरण केवल भारतीय छात्र अथवा युवा कर सकते हैं।
  • आवश्यक है कि विद्यार्थी की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक हो।
  • छात्र जरूरी है कि शारीरिक तौर पर बिल्कुल स्वस्थ हो।
  • जिन छात्रों ने दसवीं कक्षा पास कर ली है वह आवेदन दे सकते हैं।
  • आवेदन जमा करने वाला युवा बिल्कुल बेरोजगार होना चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन से संबंधित सारे दस्तावेज छात्र के पास जरूर हों।

रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री के द्वारा आरंभ की गई रेल कौशल विकास योजना के पंजीकरण के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:-

  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शिक्षा के सारे दस्तावेज
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि

रेल कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Step for Rail Kaushal Vikas Yojana Registration)

Rail Kaushal Vikas Yojana Registration :जो भी युवा या छात्र रेल कौशल विकास योजना के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित तरीका अपनाना पड़ेगा:-

  • रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन देने हेतु आपको सबसे पहले इसकी वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर पंजीकरण वाले विकल्प को ढूंढना है और इसे दबा देना है।
  • यहां पर अब जो नया पेज आएगा आपको इसमें अपने समीप के योजना के प्रशिक्षण केंद्र को चुन लेना है।
  • फिर दिए गए पाठ्यक्रमों में से उस पाठ्यक्रम का चयन आपको करना होगा जो आप करना चाहते हैं।
  • अब सही प्रकार से आपको अपना पंजीकरण फार्म पूरा भर लेना है।
  • आगे आपको सभी मांगे गए दस्तावेजों को सही प्रारूप में स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • अब आपको आखिर में अपने रेल कौशल विकास योजना पंजीकरण फार्म को चेक करना है कि इसमें कहीं कोई गलती तो नहीं है।
  • अगर किसी प्रकार की कोई गलती नहीं है तो फिर आपको अपना फार्म जमा करके इसका प्रिंट निकालना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button