आज राज्य के किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

PM Kisan Yojana | आज राज्य के किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
कैसे चेक करें आपके खाते में योजना की किस्त आई या नहीं
PM Kisan Yojana : यदि आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) का लाभ मिल रहा है तो आप यह जानना जरूर चाहेंगे कि इस योजना की किस्त आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं। इसका पता आप मध्यप्रदेश सरकार के स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन पोर्टल saara.mp.gov.in पर जाकर लगा सकते हैं। इस पोर्टल पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वित्तीय वर्ष 2024–25 की तीसरी किस्त की राशि आप आसानी से चेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए तरीके से इसे चेक कर सकते हैं-
कृषि मंत्री ने किसानों को दी बड़ी राहत, जल्द
बैंक खातों में क्रेडिट होंगे 184 करोड़|
- सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन पोर्टल saara.mp.gov.in इन पर जाना होगा।
- यहां आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के डेशबोर्ड पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के आधिकारिक पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आपको प्रदेश के इस योजना से जुड़े सभी किसानों का किस्तवार ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है।
- आप यहां सबसे पहले किस्त की संख्या पर क्लिक करना होगा।
- यहां सबसे पहले आपको वित्त वर्ष यानी फाइनेंसिल ईयर यानी 2024–25 को सलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आप किस जिले के अंतर्गत आते हैं, उसे चेक बाक्स पर क्लिक करके सलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपके गांव की तहसील कौनसी लगती है उसे सलेक्ट करना होगा।
- अंत में गांव का नाम सलेक्ट करना होगा।
- अब आपको आपके गांव के इस योजना से जुड़े सभी किसानों की पूरी लिस्ट दिखाई देगी।
- आप इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।