PM Kisan Yojana: किसानों को करवाने होंगे ये 3 काम, नहीं करवाने पर अटक सकती है 23वीं किस्त
PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना की अब अगली किस्त 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इस किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाने जरूरी होते हैं।
किसानों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए योजनाओं से जुड़े किसानों को कई अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। किसी में सब्सिडी तो किसी में आर्थिक मदद देने का प्रावधान है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। पर अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने होते हैं। जैसे, 23वीं किस्त का लाभ लेने के लिए भी ये काम जरूरी हैं। चलिए जानते हैं योजना से जुड़े किसानों को कौन से काम करवाने होते हैं…
किस्त के लिए कौन-कौन से काम करवाने होते हैं?
ई-केवाईसी
- किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
- योजना के तहत आने वाले ये सबसे जरूरी काम माना जाता है
- आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से खुद इस काम को करवा सकते हैं
- अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आप इस काम को करवा सकते हैं
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
भू-सत्यापन
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए ये भी जरूरी है कि आप भू-सत्यापन का काम करवाएं
- इसमें किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन होता है
- आप अगर ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
आधार लिंकिंग
- योजना से जुड़े किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
- योजना के तहत आने वाला ये काम भी जरूरी कामों में आता है
- इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करवाना होता है