PM Kisan Yojana Money: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में कब आएंगे?
PM Kisan Yojana Money: किसानों के खाते में 22 वीं किस्त मार्च में जारी की गई थी. देशभर के करोड़ों किसानों को इस योजना का फायदा मिला है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि सरकार कब किसानों को 23वीं किस्त खाते में भेजेगी? पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त भी जल्द जारी होगी और फायदा उठाने के लिए कुछ अहम योग्यताएं पूरी करनी जरूरी हैं, वरना आपको इस योजना के पैसे नहीं मिल पाएंगे.
एक किसान अपनी फसल से हजारों लोगों के पेट की भूख को मिटाता है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मुख्य उद्देश्य ‘किसान ही असली राजा है’ नारे को सच साबित करके दिखाना है. इस योजना से सरकार देशभर के किसानों की आर्थिक मदद होती है. यह योजना देश के किसानों की मेहनत और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उनकी आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है.
PM Kisan Yojana Money: पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार उन किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है जो पात्र किसान होते है. यह पैसा एक बार में नहीं ट्रांसफर किया जाता है बल्कि ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. ये किस्त आमतौर पर अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती हैं. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पैसा सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाती है. इससे किसानों को समय पर मदद मिलती है और उनकी खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद और अन्य खर्चों को पूरा करने में आसानी होती है.
नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को गुवाहाटी में इस योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. इससे देशभर के किसानों के खाते में सीधा डीबीटी के माध्यम से किस्त भेजी गई थी. योजना से कुल ₹18,640 करोड़ की राशि दी गई थी. अब किसानों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद जताई जा रही है कि 23वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन किसानों को अब तक लगातार पैसे मिल रहे हैं, वे अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, यह किस्त जुलाई 2026 में जारी हो सकती है. लेकिन अगर आपने तक अपने आवेदन में कोई अधूरी जानकारी छोड़ी हुई है और उसे अपडेट नहीं किया है, तो पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आने में देरी हो सकती है.
PM Kisan Yojana Money: पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है. इस योजना का फायदा सिर्फ छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को ही मिलेगा. जिन किसानों के नाम पर खेती है और जो भारतीय नागरिक हैं वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं या फिर 10000 रुपये से ज्यादा मंथली पेंशन हैं उन्हें भी इसका फायदा नहीं मिल सकता है. इसके अलावा अगर आपके पास संस्थागत जमीन है, तो आपके इस योजना के पात्र नहीं होते हैं. आपका बैंक खाता भी आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. साथ ही, NPCI (डीबीटी) के लिए इनेबल्ड होना चाहिए. अगर खाता आधार से नहीं जुड़ा है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगे भी बिना रुकावट पैसे पाने के लिए किसानों को e-KYC कराना जरूरी है. अधिकारियों के मुताबिक, पोर्टल पर रजिस्टर हर किसान को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. OTP के जरिए e-KYC ऑनलाइन आसानी से की जा सकती है, या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से भी इसे पूरा किया जा सकता है.
PM Kisan Yojana Money: पीएम किसान योजना की अगली किस्त मिलेगी या नहीं, यह जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. वहां ‘अपनी स्टेट्स जानें’ विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालें, जिससे आपकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी. इसके अलावा, ‘लाभार्थी लिस्ट’ सेक्शन में जाकर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर आप यह भी आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं. इसके अलावा कई किसानों के पोर्टल पर ‘Land Seeding’ स्टेटस ‘No’ दिख रहा है. यानी आपके पास खेती योग्य भूमि का सरकारी रिकॉर्ड अपडेट नहीं है. इसे अपने स्थानीय पटवारी या तहसील कार्यालय से संपर्क कर ‘Yes’ करवाना अनिवार्य है.