PM Kisan Yojana: क्या एक ही घर के पिता और बेटे दोनों को पीएम किसान योजना से मिल सकते हैं 12,000 रुपये? ये है नियम
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना किसानों को 6,000 रुपये मिलते हैं. कई किसानों को कंफ्यूजन होती है कि क्या उनके बेटे को भी इस योजना का फायदा मिलेगा या नहीं. अगर दोनों अलग-अलग परिवार के रूप में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हों और जमीन भी अलग हो, तभी अलग-अलग लाभ मिल सकता है. पीएम किसान योजना से जुड़े हुए इस नियम के बारे में आपको डिटेल में बताते है.
देश का विकास किसानों की मजबूती और सेहत पर निर्भर करता है. इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है, ताकि किसानों को आर्थिक सहारा मिल सके. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. यह राशि खेती से जुड़े खर्चों को संभालने में मदद करती है. यह योजना खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए है, जिससे उनकी आय में सहारा मिले और खेती आसान हो सके. सरकार DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसा सीधे किसानों तक पहुंचाती है, जिससे ट्रांसपरेंसी बनी रहती है.
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 22 किस्तें किसानों के खातों में भेज चुकी है. अब देशभर के करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. गांवों में इस योजना के नियमों को लेकर कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं. कई किसानभाई ये जानना चाहते हैं कि क्या पति-पत्नी दोनों अलग-अलग इसका फायदा ले सकते हैं. नियम के अनुसार, एक परिवार में केवल एक ही सदस्य को लाभ मिलता है. अगर गलत तरीके से दोनों ने लाभ लिया, तो सरकार की ओर से पैसा वापस लेने और कार्रवाई करने का प्रावधान भी है.
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक नियमों के अनुसार, एक किसान परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य इस योजना का फायदा ले सकता है. सरकार ‘परिवार’ की परिभाषा में पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों को शामिल करती है. इसका मतलब है कि पूरे परिवार को मिलाकर केवल एक ही व्यक्ति को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यानी एक ही घर में पति और पत्नी दोनों अलग-अलग इस योजना का फायदा नहीं ले सकते. ऐसा करने पर नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कई किसान गलत तरीके से नाम दर्ज कराकर किस्त हासिल कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है. सरकारी नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर पैसा लेता है, तो यह पूरी तरह से अवैध माना जाता है. जांच में ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस भेजा जा सकता है. साथ ही अब तक मिली पूरी रकम ब्याज सहित वापस ली जाती है और सख्त कार्रवाई भी हो सकती है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा लगातार पाने के लिए किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन होना जरूरी है. जमीन से जुड़े दस्तावेज समय-समय पर अपडेट रखना और नियमों के अनुसार वेरिफिकेशन कराना जरूरी है. सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, वरना किस्त रुक सकती है. इसके साथ ही बैंक खाते को आधार से लिंक करना और डीबीटी (Direct Benefit Transfer) चालू रखना भी बहुत जरूरी है, तभी पैसा सीधे खाते में आएगा.
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने साफ किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सभी लोगों पर लागू नहीं होती. अगर परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है, तो ऐसे परिवार इस योजना के पात्र नहीं होते. इसी तरह, जो किसान पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स चुका चुके हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते. इसलिए आवेदन करने से पहले पात्रता के नियमों को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है.
सरकार के नियमों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुछ लोगों को साफ तौर पर बाहर रखा गया है. संविधान के उच्च पदों पर बैठे व्यक्ति, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे पेशेवर इस योजना के पात्र नहीं हैं. इसके अलावा, 10,000 रुपये से ज्यादा मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी भी इसका लाभ नहीं ले सकते. अगर कोई अपात्र व्यक्ति आवेदन करता है, तो उसका आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाता है और आगे कार्रवाई भी हो सकती है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या पिता और पुत्र दोनों इसका लाभ ले सकते हैं. नियम के अनुसार, अगर पिता और पुत्र एक ही परिवार में रहते हैं (जैसे एक ही राशन कार्ड है), तो केवल एक ही व्यक्ति को योजना का फायदा मिले