Kisan Credit Card Loan : बिना कागज किसानों को 15 मिनट में मिल जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड लोन
Kisan Credit Card Loan: बिहार के 75 लाख किसानों के पास सुनहरा मौका है। एक छोटा सा काम कराने के बाद वह आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड से चुटकियों में लोन ले सकते हैं।
बिहार के किसानों के लिए एक गुड न्यूज है। प्रदेश के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। न ही उन्हें दस्तावेजों की जरूरत होगी। अगर आपने फार्मर आईडी बनवा ली है तो आपका यह काम चुटकियों में हो जाएगा। फार्मर आईडी मोबाइल एप में ही यह सुविधा दी गई है। Kisan Credit Card Loan
किसान क्रेडिट कार्ड से चुटकियों में कैसे मिलेगा लोन?(फोटो- ANI)
Kisan Credit Card Loan: बिहार के कृषि विभाग के अनुसार फार्मर आईडी में ही किसान और उनकी खेती से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होगी। अगर किसी किसान को केसीसी के जरिए लोन लेना होगा तो वो भी इसी एप के माध्यम से बिना किसी दस्तावेज के मिल जाएगी। शुरुआत में बिहार के उन 75 लाख किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा, जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं।
15 मिनट में लोन के लिए बनवाना होगा फार्मर आईडी
हालांकि किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेने के लिए आपको पहले फार्मर आईडी (Farmer Registry) बनवानी होगी। इसके बिना आपको लोन नहीं मिलेगा। बिहार में अभी तक 55.12 फीसदी किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है। ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड से लोन की सुविधा इन्हें ही मिलेगी।
फार्मर आईडी कैसे बनेगा
Kisan Credit Card Loan: फार्मर आईडी बनवाने के लिए आपके पास कई सारे विकल्प हैं। आप मोबाइल एप से ऑनलाइन बना सकते हैं। आप चाहें तो नजदीक के CSC या वसुधा केंद्र पर फार्मर आईडी को बनवा सकते हैं। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं। अगर आप फार्मर आईडी को ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं तो बिहार एग्रीस्टैक के पोर्टल bhfr.agristack.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फार्मर आईडी कैसे बनेगा, किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, इसके लिए आप ‘फार्मर रजिस्ट्री कैसे कराएं’ पर क्लिक करके पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
क्या है किसान क्रेडिट कार्ड
खेती व अन्य कामों के लिए किसान को सूदखोरों के चक्कर में न फंसना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की थी। इस कार्ड के जरिए किसान 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। सरकार की ओर से ब्याज में 1.5 फीसदी की छूट मिल सकती है। इन पैसों से किसान बीज, खाद, यूरिया या कीटनाशक जैसी चीजें खरीद सकते हैं। वह अपने निजी काम में भी पैसों का उपयोग कर सकते हैं।
कैसे बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आप चाहें तो ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या फिर जिस बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, वहां अपना आधार कार्ड और खेती के कागज लेकर जाना है। बैंक अधिकारी KCC बनवाने में आपकी मदद कर देंगे। किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनेगा, इसका Step by Step प्रोसेस यहां क्लिक कर जानें