PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का चाहिए लाभ, तो किसान आज ही करवा लें ये 3 काम वरना…
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलाई गई हैं जिनके जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों को खेती में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। जैसे, अगर बात केंद्र सरकार की करें तो इनके द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है। ऐसे में अब बारी 22वीं किस्त की है जिसके लिए कुछ काम करवाने भी जरूरी हैं। ऐसे में आप इन कामों के बारे में यहां जान सकते हैं और पहले ही ये काम करवा सकते हैं ताकि, आपकी किस्त अटके न । तो चलिए जानते हैं 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से 3 काम करवाने जरूरी हैं। किसान अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…
दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन किसानों को किस्त का लाभ दिया जाता है जो योजना के लिए पात्र होते हैं। साथ ही किसानों को कुछ काम करवाने भी जरूरी होते हैं, क्योंकि अगर ये काम पूरे नहीं होते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर समय रहते इन कामों को करवा लिया जाए, तो किस्त का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
पहला काम
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए ये काम करवाना जरूरी है। नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
दूसरा काम
ई-केवाईसी के बाद जो दूसरा काम है, वो है भू-सत्यापन का। इसमें उन किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है जो इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं। ये भी एक जरूरी काम है और अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे करवाना न भूलें।
तीसरा काम
PM Kisan Samman Nidhi Yojana:पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ लेने के लिए तीसरा काम है आधार लिंकिंग का। ये काम करवाना किसानों के लिए जरूरी होता है। इसमें आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक करवाना जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस जरूरी काम को भी करवाना होता है।