आपके खाते में अब तक नहीं आए किसान निधि के 2000 रुपये, यहां करें शिकायत
PM Kisan Yojana Complaint: अगर पीएम किसान योजना की किस्त आपके खाते में नहीं पहुंची है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
PM Kisan Yojana Complaint: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में आर्थिक मदद दी जाती है. 13 मार्च को इस योजना की 22वीं किस्त जारी की गई. इस बार देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में 2-2 हजार रुपये भेजे गए. लेकिन कई किसानों के खाते में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है.
ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. पहले यह समझना जरूरी है कि किस्त क्यों अटकी है. इसके लिए कुछ आसान तरीके हैं जिनसे आप घर बैठे ही स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर कहीं कोई दिक्कत निकलती है तो उसी के आधार पर शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है. जिससे आपके खाते में जल्द पैसे आ सकें.
पहले लिस्ट में अपना नाम चेक करें
PM Kisan Yojana Complaint: अगर खाते में पैसे नहीं आए हैं तो सबसे पहले लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देखना जरूरी है. इसके लिए PM Kisan Portal पर जाकर Beneficiary List सेक्शन खोलें. इसके बाद नीचे दिए स्टेप फॉलो करें.
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें.
- यहां Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
- इसके बाद Search बटन दबाएं.
- स्क्रीन पर आपके गांव की पूरी सूची दिखाई देगी.
इस लिस्ट में अगर आपका नाम है तो आप योजना के लाभार्थी हैं. अगर नाम नहीं दिख रहा है तो रिकॉर्ड में किसी तरह की कमी हो सकती है.
ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं
PM Kisan Yojana Complaint: कई बार पैसा ट्रांसफर हो जाता है लेकिन जानकारी न होने की वजह से किसान परेशान हो जाते हैं. इसलिए एक बार स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए. इसके लिए फिर से PM Kisan Portal पर जाकर Beneficiary Status विकल्प खोलें.
- पोर्टल पर Beneficiary Status सेक्शन में जाएं.
- यहां आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद Get Data पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर तुरंत पूरा स्टेटस दिखाई देगा.
यहां आपको साफ पता चल जाएगा कि किस तारीख को किस्त भेजी गई और पैसा खाते में पहुंचा या नहीं.
पैसा न आए तो यहां करें शिकायत
PM Kisan Yojana Complaint: अगर स्टेटस चेक करने के बाद भी पैसा नहीं मिला है तो पहले जरूरी दस्तावेजों की स्थिति जांच लें. कई बार छोटी सी तकनीकी कमी के कारण भी किस्त अटक जाती है.
- e-KYC पूरा हुआ है या नहीं, यह जरूर चेक करें.
- आधार नंबर बैंक खाते से लिंक है या नहीं, इसकी जांच करें.
- जमीन का रिकॉर्ड यानी Land Seeding अपडेट है या नहीं यह भी देखें.
- अगर सब कुछ सही है फिर भी पैसा नहीं आया है तो शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
- हेल्पलाइन नंबर 155261 या 18001801551 पर कॉल करें.
- तकनीकी समस्या के लिए 011-24300661 पर संपर्क करें.
- अपनी परेशानी [email protected] पर ईमेल के जरिए भेजें.
शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग आपकी जानकारी की जांच करता है. अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो रुकी हुई किस्त जल्द आपके खाते में भेज दी जाती है.